फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five Cell Inspector Task Force

पांच कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त

Thu, 30 Mar 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Five Cell Inspector Task Force
पांच कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की जीव विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में सचल दल ने तीन कक्ष निरीक्षकों पर केस दर्ज कराने के साथ नकल कराते पकड़े जाने पर पांच कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में आज पहली पाली में छात्रों ने सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दी।

परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए गठित सचल दस्ता तीन ने सैदपुर तहसील के एक इंटर कालेज में कक्ष संख्या चार में कक्ष निरीक्षक को मोबाइल के साथ पकड़कर कार्यमुक्त करने के साथ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिया। सचल दल प्रभारी रामअवतार यादव ने बताया कि भवानीपुर स्थित एक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के कक्ष निरीक्षक की कुर्सी के पास नकल सामग्री मिलने पर कार्यमुक्त करते हुए केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


वहीं महिला स्थित एक इंटर कॉलेज में एक कक्ष में दो छात्रों द्वारा कॉपी मिलाकर लिखने के आरोप में कक्ष निरीक्षक पर एफआईआर दर्ज कर कार्यमुक्त करने निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिया। कुसम्ही कला स्थित एक परीक्षा केंद्र से दो कक्ष निरीक्षक, एक इंटर कॉलेज में तैनात दो कक्ष निरीक्षक और मऊपारा स्थित केंद्र से एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed