फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five arrested for tricking religion

Ghazipur News: धर्म परिवर्तन के लिए बरगला रहे पांच को पुलिस किया गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for tricking religion
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा और बारापुर गांव में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की शिकायत पर पुलिस ने ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार और लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए बरगला रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही भारी मात्रा में प्रचार सामाग्री के साथ साहित्य और बाइबिल बरामद हुई। इस दौरान कई गांवों की महिलाएं और पुरुष मौजूद मिले। कार्रवाई से ईसाई धर्म से जुड़े लोगों में हड़कंप मच हुआ है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के ब्लॉक प्रभारी भूपेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ कासिमाबाद चौक पर सुबह संगठन से संबंधित लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो गांवों में अस्थायी चर्च बनाकर लंबे समय से धर्म परिवर्तन का काम चल रहा है। काफी संख्या में महिला और पुरुषों को एकत्र कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इसके बाद क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम अश्वनी पांडेय से मुलाकात की और घटना की जानकारी दी। इसके बाद नोनहरा, मरदह, कासिमाबाद पुलिस कोड़रा गांव स्थित अस्थाई चर्च पहुंची। जहां काफी संख्या में महिलाएं मौजूद मिली। वहां धर्म परिवर्तन के लिए एक व्यक्ति द्वारा महिलाओं और पुरुषों को बरगलाने का काम किया जा रहा था। इसी तरह का कार्य बारापुर स्थित अस्थायी चर्च में भी हो रहा था। पुलिस ने मौके से धर्म से जुड़े प्रचार सामग्री और साहित्य को बरामद किया। पुलिस ने दोनों जगहों मुहम्मदाबााद कोतवाली क्षेत्र के तमलपुरा गांव निवासी रमेश, तमिलनाडू के कोयंबटूर निवासी क्रीवेंद्रम उसकी पत्नी एल मंजू क्रीवेंद्रम, शक्करपुर कला गांव निवासी त्रिभुवन कुमार, मरदह थाना क्षेत्र के दुर्खुसी गांव निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया। छापे में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ बलराम, प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद शिव प्रताप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक मरदह राजेश मिश्र, थानाध्यक्ष नोनहरा प्रमोद सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद थी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद बलराम ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराना गैरकानूनी है। अवैधानिक रूप से चलाए जा रहे चर्च में भारी मात्रा में ईसाई धर्म से जुड़े साहित्य, बाइबिल और प्रचार सामग्री मिली है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार पांच लोगों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

मिशनरियां प्रलोभन के बल पर लोगों को गुमराह कर रही
कासिमाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने में कोई एतराज नहीं है। ये लोग धर्म परिवर्तन करने के बाद केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाएं और आरक्षण का लाभ दलित और पिछड़ा बनकर ले रहे हैं, यह गलत है। ईसाई मिशनरियां प्रलोभन के बल पर लोगों को गुमराह कर रही हैं। क्षेत्र के दर्जनों गांव में अस्थायी चर्च बनाकर लोगों को ईसाई धर्म स्वीकार कराने में वर्षों से लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed