{"_id":"68cc480f0dcb347ada069bb3","slug":"five-anganwadi-centres-will-be-built-freedom-from-rented-buildings-will-be-provided-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-139337-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पांच आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे, किराये के भवन से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पांच आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे, किराये के भवन से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
गाजीपुर। बाराचंवर ब्लॉॅक क्षेत्र में 59 लाख की लागत से 5 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन का निर्माण होगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण पर 11.84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के तहत बरामदा, किचन, चहारदीवारी, शौचालय का निर्माण कराने के साथ ही पेयजल की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होने से किराये के भवन में संचालन से मुक्ति मिलेगी। साथ ही विभागीय योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन संभव हो पाएगा। एक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण पर 11.84 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें दो लाख बाल विकास एवं परियोजना विभाग, इतनी ही धनराशि संबंधित ग्राम पंचायत की ग्राम निधि मद से तथा सात लाख 84 हजार रुपये ग्राम पंचायत के मनरेगा मद से निर्माण कार्य में लगाए जाएंगे। बाराचवर ब्लाॅक क्षेत्र के ढोरहा रामपुर, अमवती, हरदासपुर, करकटपुर व कमसड़ी में एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण होगा। ये है आंगनबाड़ी केंद्र-आंगनबाड़ी छोटे बच्चों की पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए एक केंद्र है। 6 साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करते हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण दूर करना, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाना और प्री-स्कूल शिक्षा देना है
ब्लाॅक क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों में एक-एक आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होगा। इस पर 11.84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर हो गया है। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। - सीमा, बीडीओ, बाराचंवर ब्लॉक।
विज्ञापन
ब्लाॅक क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों में एक-एक आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होगा। इस पर 11.84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर हो गया है। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। - सीमा, बीडीओ, बाराचंवर ब्लॉक।
विज्ञापन