फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five accused involved in murder of old man arrested

Ghazipur News: वृद्ध की हत्या में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Five accused involved in murder of old man arrested
नंदगंज। थानाक्षेत्र के आलमपुर गांव में विवादित भूमि पर छप्पर रखने से मना करने पर लाठी- डंडे से मारपीट कर वृद्ध हत्या करने वाले पांच हत्यारोपियों को पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

साथ ही लाठी-डंडा भी बरामद किया गया। आराेपी कहीं भागने के फिराक में थे।मालूम हो कि आलमपुर गांव में बीते 26 जुलाई की रात विवादित भूमि पर छप्पर रखने से मना करने पर हमलावरों ने वृद्ध रामा बिंद सहित तीन को मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सैदपुर सीएचसी पर उपचार के दौरान बीते 27 जुलाई की सुबह रामा बिंद की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर सड़क मार्ग जाम कर दिया था। भुड़कुड़ा सीओ सुधाकर पांडेय ने समझा- बुझाकर मामला शांत कराया था। इस मामले में मृतक के पुत्र विनोद कुमार ने ग्राम प्रधान सहित छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हत्यारोपी आलमपुर निवासी बोधन कुमार, ज्ञान प्रकाश उर्फ गेनी , राजेश बिंद, नीरंजन बिंद और रामकिशुन बिंद को नंदगंज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी बरामद किया।

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वृद्ध की हत्या में शामिल पांच नामजद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed