{"_id":"6a3ece1ebfeb77416e0eabe8","slug":"firing-outside-the-house-of-the-brother-of-the-rss-provincial-pracharak-fir-registered-against-unknown-persons-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-154927-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आरएसएस के प्रांत प्रचारक के भाई के घर \nके बाहर फायरिंग, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आरएसएस के प्रांत प्रचारक के भाई के घर के बाहर फायरिंग, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
जखनियां। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के मंझनपुर कला गांव में बृहस्पतिवार को देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्रीराम सिंह के बड़े भाई रणजीत सिंह के घर के बाहर फायरिंग हुई। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
शुक्रवार को रणजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। भुड़कुड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र पांडेय ने तहरीर दी है कि बृहस्पतिवार देर शाम रणजीत सिंह अपने दरवाजे के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान घर के सामने लगी फुलवारी के पास अंधेरे में छिपे एक बदमाश ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया। रणजीत सिंह ने भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में किसी के घायल होने या किसी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। रणजीत सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रणजीत सिंह के छोटे भाई सभाजीत सिंह की पूर्व में जमीन के विवाद से जुड़े मामले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद हुई फायरिंग को लेकर भी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। संवाद