फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Firing on former District Panchayat member

Ghazipur News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर की फायरिंग

Tue, 17 Dec 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Firing on former District Panchayat member
नंदगंज(गाजीपुर)। क्षेत्र के डिहिया गांव स्थित एक पंपिंग सेट के पास सोमवार की रात पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर फायरिंग कर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं एक हमलावर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

पुलिस मामले में मुकदमा दर्जकर दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर बीते जून में बदमाशों ने फायरिंग की थी। डिहिया गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव अपने साथियों के साथ बाइक से सोमवार की रात में तुरना गांव में आयोजित पार्टी से घर जा रहे थे। घर से 500 मीटर पहले एक पंपिंग सेट के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन हमलावर आए उनपर फायरिंग कर कर भागने लगे। अरविंद के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीणों ने हमलावरों को दौड़ाकर पकड़ लिया। बाइक अनियंत्रित होने से बदमाश गिर गए। ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

वही एक हमलावर भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। उनकी बाइक को भी कब्जे में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक बदमशों की पहचान कठही गांव के राजेश बिंद और भगवानपुर के हरिवंश बिंद के रूप में हुई। फरार बदमाश किशन बिंद पिपरही का रहने वाला है।
पीड़ित अरविंद यादव ने बताया कि बीते वर्ष 10 जून की शाम सात बजे महराजगंज से घर वापस आते समय सहेड़ी स्थित एक ढाबे के पास हमलावरों ने फायरिंग की थी। गोली कान को छूकर निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया मामले में मुकदमा दर्जकर हमलावरों से पूछताछ की जा रही है। फरार हमलावर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed