फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fireworks shops decorated in RTI Ground and Jangipur Mandi

आरटीआई मैदान और जंगीपुर मंडी में सजीं पटाखा की दुकानें

Sun, 23 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fireworks shops decorated in RTI Ground and Jangipur Mandi
शहर सहित आस-पास दर्जनों पटाखे की दुकानें शनिवार से सज गईं। प्रशासन की तरफ से पटाखा दुकान लगाने की अनुमति प्रदान करने के साथ सुरक्षा के तमाम इंतजाम किये गये हैं।
विज्ञापन

इस बार आरटीआई मैदान स्थित नवीन स्टेडियम में 41 और जंगीपुर स्थित मंडी स्थल में 11 पटाखा दुकानों को अनुमति दी गई है। शनिवार शाम तक दुकानदार पटाखे के दुकान सजाने में लगे रहे। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दोनों स्थलों पर दो फायर टेंडर की व्यवस्था किया है। साथ ही बालू, पानी भरे ड्रम का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर दुकानदारों को कपड़ा आदि का टेंट लगाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। सभी दुकानों को टीन का शेड उपलब्ध कराया गया है। दुकानों के बीच में कम से कम आठ फीट की दूरी सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा कैंपस के भीतर नंगे तार को प्रतिबंधित किया गया है। जिससे किसी तरह की कोई अनहोनी न हो। सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि दीपावली तक पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी गई है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। 24 घंटे प्रशासन पटाखा दुकानों की व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed