{"_id":"6622aec4c35051ebbd0fd372","slug":"fire-started-due-to-gas-leak-80-thousand-kept-for-marriage-burnt-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-113632-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गैस लीक होने से लगी आग, शादी के लिए रखे 80 हजार जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गैस लीक होने से लगी आग, शादी के लिए रखे 80 हजार जले
विज्ञापन
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के मझौवां गांव में दोपहर में तिलक में आने वाले मेहमानों के लिए खाना बनाने के लिए उपयोग में लाए जा रहे गैस सिलिंडर के गैस लीक करने से पतिराम राजभर की रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। शादी में खर्च के लिए रखे गए 80 हजार रुपये कैश भी स्वाहा हो गए।
तेज हवा के कारण आस-पास की कुल चार रिहायशी झोपड़ियों में आग लग गई। आग के कारण गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। वहीं दो बकरियों की जल जाने से मौत हो गई हैं। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
पतिराम राजभर के घर उनके पुत्र गुड्डू राजभर का तिलक का कार्यक्रम था। तिलक में मेहमानों को खिलाने-पिलाने के रिहायशी झोपड़ी में गैस चूल्हा पर खाना आदि बनाया जा रहा था। अचानक गैस पाइपलाइन लीक कर गया और देखते ही देखते आग भभक गई। आग ऐसी भभकी कि एकाएक पुरी झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और सभी मिलकर आग बुझाने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में तेज हवा होने के कारण आग ऐसी फैली कि आसपास की चार और झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के कारण पतिराम राजभर की झोपड़ी में रखा कपड़ा आभूषण, शादी में खर्च करने के लिए 80 हजार रूपये, साइकिल, पंखा सहित आदि सामान नष्ट हो गए। इसी प्रकार मुखराम राजभर, गणेश राजभर, रमेश राजभर, की झोपड़ी में आग लगने से साईकिल अनाज ,कपड़ा, चौकी बर्तन नगदी के साथ दो बकरियां जल कर राख हो गई। मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लेखपाल पारस यादव बताया कि क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।