फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire in shop, huts

तीन झोपड़ियों और दूकान में लगी आग

Wed, 10 Jun 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर। Updated Wed, 10 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fire in shop, huts
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार की रात और बुधवार दोपहर आग लगने से तीन झोपड़ियां और एक दूकान जलकर राख हो गई। घटना में जहां हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया, वहीं झुलसने से तीन मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

जमानिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चौधरी मुहल्ला निवासी राजेश चौधरी की कैसेट मिक्सिंग लैब की दूकान में मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


दूकान से धुआं निकलता देख छत पर सो रहे परिवार के लोग नीचे पहुंचे। जब तक लोग दूकान का ताला खोलते आग की लपटें उठने लगीं। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक तीन कंप्यूटर, वीसीपी, कैसेट्स सहित लगभग तीन लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदगंज संवाददाता के अनुसार बुधवार की सुबह सिसौड़ा गांव निवासी गौरीशंकर यादव का परिवार खेत में काम करने के लिए गया था। इसी बीच दिन में 11 बजे चूल्हे से निकली चिंगारी से उसकी झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही झोपड़ी से ऊंची लपटें उठने लगीं । लपटें देख आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ से दौड़ पड़े। मामूली रूप से झुलसे पांच मवेशियों को किसी तरह से निकाला गया लेकिन एक गाय, एक बछिया और एक बछड़े की झुलसने से मौत हो गई।


कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार कागदीपुर गांव निवासी अंतू राम और दिनेश राम का परिवार खेत में काम करने के लिए गया था। इसी बीच बुधवार की सुबह 10 बजे अज्ञात कारणों से अंतू की झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बगल में स्थित दिनेश की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों झोपड़ियों से आग की तेज लपटें उठने लगीं। काफी कोशिशों बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग से झोपड़ियों में रखा गृहस्थी का हजारों का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed