{"_id":"66712871a8d4fab6220ee548","slug":"fire-in-ghazipur-40-huts-four-houses-burnt-and-many-animals-died-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में लगी भीषण आग: धू-धू कर जल गईं 40 झोपड़ियां और चार पक्के मकान, कई पशु मरे; लपटें देख मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में लगी भीषण आग: धू-धू कर जल गईं 40 झोपड़ियां और चार पक्के मकान, कई पशु मरे; लपटें देख मची अफरा-तफरी
Tue, 18 Jun 2024 11:55 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:55 AM IST
सार
गाजीपुर जिले में भीषण आग लगने से 40 झोपड़ियां और चार पक्के मकान जलकर खाक हो गए। घर में रखे सामान जलने से गृह स्वामियों में हड़कंप मच गया है। आग की लपटों को देख पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
आग से सारे सामान जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के रेवतीपुर क्षेत्र के नारायणपुर गांव के यादव बस्ती में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। इससे लगभग 40 झोपड़ियां और चार पक्के मकान जलकर राख हो गए हैं। आग की लपटों को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं आंखों के सामने अपना आशियाना जलता देख लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
आग लगने की घटना में तीन बकरियां, एक बछिया, एक मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर और लगभग दस साइकिलें व घर गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया। गृहस्थी के सामान में कैश, अनाज, भूसा, सिलेंडर, डीजल इंजन, आलमारी, बक्सा समेत सबकुछ जलकर खाक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन