{"_id":"5ec6ab458ebc3e909943b01f","slug":"fire-in-clothshop-ghazipur-news-vns5260774108","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेशपुर कला चट्टी पर कपड़े की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेशपुर कला चट्टी पर कपड़े की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
नोनहरा थाना के महेशपुर चट्टी पर कपड़े की दुकान में आग लगने से जला कपड़ा।।
- फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर कला चट्टी पर स्थित एक कपड़े की दुकान में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। आग की लपटों में लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। आग की सूचना पाकर आस-पास के लोग वहां जुट गए और किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी और दुकान का सारा सामान राख बन चुका था।
मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के यूसुफपुर कोठिया गांव निवासी रामजी कुशवाहा की कठवा मोड़ -कासिमाबाद मार्ग पर महेशपुर कला चट्टी स्थित कपड़ा की दुकान है। लाकडाउन में काफी दिनों तक दुकान बंद रहने के बाद हाल में कुछ दिनों से खुल रही थी। बुधवार की शाम करीब चार बजे दुकान बंदकर वह अपने घर चले गए थे। देर रात किसी ने फोन करके बताया कि आपकी दुकान में आग लग गई है।
सूचना पाकर मैं तत्काल बाइक से महेशपुर कला पहुंचा, वहां दुकान धू -धू कर जल रही थी। इसकी सूचना तत्काल नोनहरा थाने को दी गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। रामजी कुशवाहा के अनुसार दुकान में लगभग 15 लाख रुपये मूल्य का कपड़ा जल गया है।