फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire broke out due to unknown reasons, ten bighas of wheat crop burnt and destroyed

Ghazipur News: अज्ञात कारणों से लगी आग, दस बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट

Sun, 28 Apr 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to unknown reasons, ten bighas of wheat crop burnt and destroyed
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के फूली गांव के पूर्व दिशा की तरफ सिवान में शनिवार को दोपहर में आग लग गई। इसके कारण आधा दर्जन किसानों के लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। वहीं आग कैसे लगा, कारणों का पता नहीं चल पाया। फूली निवासी किसान बंधु यादव की दो बीघा, श्रीनिवास यादव की दो बीघा, रामभजन यादव की छह बिस्वा, आलमगंज के किसान अनंत पाण्डेय की दो बीघा, मुन्ना पाण्डेय की तीन बीघा, पिंटू पांडेय आदि किसानों ने गेहूं की फसल को काटकर खेत में मड़ाई के लिए रखा था। अचानक ग्रामीणों की नजर पड़ी कि खेत में मड़ाई के लिए रखी फसल जल रही है। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब भी दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं खेत में रखे एक किसान के भूसे में भी आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। वहीं सूचना पाकर मौके पर थाने की पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल फिरोज अहमद पहुंचे। क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed