फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR on 74 in Morning Raid

मॉर्निंग रेड में 74 पर एफआईआर

Tue, 26 Apr 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
FIR on 74 in Morning Raid
वाराणसी डिस्कॉम से चलकर आए कमर्शियल डायरेक्टर ओपी दीक्षित ने मंगलवार को शहर के कई मोहल्ला में बिजली की जांच किए। जिसमें लाल दरवाजा, झुन्नू लाल चौराहा, महाजन टोली, तेलपुरा, कपुरपुर शहरी एवं उसके आस पास के क्षेत्र में जांच की गई। इस दौरान शासन द्वारा विद्युत चोरी को अंकुश लगाने, लाइन लास कम करने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सीधे चोरी करते हुए 19 लोगों एवं मीटर से अलग केबल खींचकर 31 लोगों पर व बकाया पर 24 उपभोक्ताओं द्वारा बिल को बिना भुगतान किए बगैर तार जोड़ने पर संबंधित धारा में मामला पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन

मॉर्निंग रेड के दौरान ओपी दीक्षित ने कहा कि शहर उपकेंद्र से लगे अधिकतर फीडर पर लाइन लॉस अधिक है अभी तक क्यों नहीं लाइन लॉस रोकी गई एवं बार बार ट्रांसफार्मर क्यों जल रहा है इसकी भी जांच कराई जाएगी । वहीं शासन का सख्त निर्देश है कि जिस उपकेंद्र के फीडर पर लाइन लॉस ज्यादा है एवं उस उपकेंद्र से निकले फीडर पर अधिकतर ट्रांसफार्मर फुंके जा रहे जिसमें आम उपभोक्ता परेशान होना पड़ रहा है। कहा कि ऐसे उपभोक्ताओं पर कठोर कार्यवाही की जाय जो कटिया लगाकर मीटर बाईपास करके बिजली चोरी कर रहे हैं। जो लीगल उपभोक्ता हैं जो अपना समय से खपत के अनुसार बिल जमा कर रहे हैं उन लोगों को भरपूर एवं सुचारू रूप से बिजली मुहैया कराई जा सके। चेकिंग टीम में अधीक्षण अभियंता सीबी सिंह, आदित्य पांडेय, शिवम राय, जेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं से 80 हजार बकाया राजस्व वसूला
सुहवल विद्युत विभाग की ओर से ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र परिसर में मंगलवार को विद्युत बिल सुधार एवं बकाया वसूली को लेकर चतुर्थ खंड के एक्सईएन महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 25 उपभोक्ताओं से 80 हजार बकाया राजस्व की वसूली की गई। इसके साथ ही दर्जनों लोगों का बिल सुधार एवं 55 नए मीटर लगाए गए। इसके बाद अधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न गांव में चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद किए गए।

अभियान के तहत ही पांच नए कनेक्शन भी दिए गए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक ताड़ीघाट सब स्टेशन को प्रति माह 50 लाख के राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला है लेकिन 25 से 30 लाख तक ही वसूली हो पा रही है, जो निर्धारित लक्ष्य से काफी कम है। मालूम हो कि स्थानीय गांव स्थित ताड़ीघाट उपकेंद्र के अंतर्गत 6110 घरेलू लाइट बत्ती के, 46 कामर्शियल, 22 औद्योगिक एवं 327 नलकूपों के कनेक्शनधारी हैं। इनमें 1714 ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके ऊपर दस हजार से अधिक का बकाया है। इनके ऊपर विभाग का करीब छह करोड़ का राजस्व बकाया है। इस अवसर पर जमानिया चतुर्थ के एक्सईएन महेंद्र मिश्रा, एसडीओ विजय यादव, अवर अभियंता दुर्गविजय प्रसाद, बाबू खान, शहजाद, सलीम, सद्दाम, गोविंद अस्वानी, महादेव, पवन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed