{"_id":"6a022bc73a7bf2c7340b0925","slug":"fir-lodged-against-seven-individuals-including-the-husband-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-152226-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पति सहित सात के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पति सहित सात के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
गंगौली। नोनहरा थाना क्षेत्र के पारा गांव की एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए रविवार की देर शाम पति सहित सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता विजय लक्ष्मी ने तहरीर देकर जानकारी दी कि बीते 23 मई 2021 को उसकी शादी पारा गांव निवासी जितेंद्र राम से हुई थी। शादी में मायके पक्ष की ओर से नगदी और महंगे सामान भी दिए गए थे। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति जितेंद्र राम, देवर पप्पू राम, मिथिलेश राम, सास सिधुरी देवी और ननद मीरा, रेश्मी व शैम्पू देवी दहेज में एक लाख रुपये, फ्रिज और कूलर की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगी।
बीते दो अप्रैल की शाम पति, सास और ननद ने मिलकर गाली देने के साथ लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीटकर घायल कर दिया, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया और शरीर में गंभीर चोट आई। आरोपियों ने मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए घर में बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता का भाई दूसरे दिन ससुराल पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसे धमकाकर भगा दिया गया। लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सहित सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।