फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fine of six lakh imposed on six overloaded vehicles

छह ओवरलोड वाहनों पर ठोंका छह लाख का जुर्माना

Wed, 13 Apr 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Fine of six lakh imposed on six overloaded vehicles
डीएम के निर्देश पर एसडीएम राजेश प्रसाद ने बुधवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। ताड़ीघाट-बारा मार्ग, देवल-दिलदारनगर और देवल-भदौरा मार्ग से छह ओवरलोड वाहनों पर छह लाख से अधिक का जुर्माना लगाया। कार्रवाई से वाहन चालकों में हलचल है।
विज्ञापन

सेवराई के एसडीएम राजेश प्रसाद को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों और सड़कों से ओवरलोड और खनन की शिकायतें मिल रही थी। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग को अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया था। बावजूद इसके शिकायतों में कमी नहीं आने पर उन्होंने खुद सड़क पर उतरते हुए कई वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। मॉर्निंग रेड के तहत एसडीएम के नेतृत्व में आरटीओ, खनन विभाग, गहमर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए बिहार प्रांत को जोड़ने वाली एनएच-124 ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग, देवल भदौरा मुख्य मार्ग एवं देवल दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की और दर्जन भर ट्रकों की जांच पड़ताल की। इस दौरान छह ट्रकों को ओवरलोड मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरटीओ और खनन विभाग की ओर से करीब छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस संबंध में एसडीएम राजेश प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर कार्रवाई की गई है। अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed