फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Financial assistance of four lakhs given to the families of the deceased

बाढ़ और बिजली गिरने से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता मिला

Fri, 02 Sep 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance of four lakhs given to the families of the deceased
रेवतीपुर ब्लॉक के अठहठा में नाव हादसे में सात मृतकों के परिजनों को शुक्रवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। इस दौरान जखनिया के सोफीपुर गांव में बिजली गिरने से तीन अन्य लोगों की मौत होने पर मृतक आश्रितों को भी चार-चार लाख रुपये का आर्थिक मदद प्रदान की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से कहा कि अगर कोई भी समस्या हो तो आप लोग जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। बाढ़ से बचाव के लिए और क्या-क्या उपाय किए जा सकते है, उसे भी बेहतर तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुधवार और बृहस्पतिवार के बीच स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद से सातों शव को पानी से निकाल लिया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद प्रशासन के तरफ से शाम को अंत्येष्टि क्रिया संपन्न की गई। यह एक दुखद घटना थी और एक सांप को देखने से लोगो में दहशत व डर की वजह से नाव में असंतुलन पैदा हुई, जिसके वजह से यह घटना घटित हुई। जिला प्रशासन की पूरी संवेदना प्रभावित परिवारों के साथ है। इस मौके पर राज्य सरकार की ओर से एमएलसी विशाल सिंह चंचल के हाथों प्रभावित परिवारों को चार लाख की आर्थिक मदद दी गई। चेक वितरण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अरूण कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी रेवतीपुर, अठहठा ग्राम के प्रधान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed