फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Finance and Accounts Officer caught the mass replication

वित्त और लेखाधिकारी ने पकड़ी सामूहिक नकल

Fri, 26 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Fri, 26 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Finance and Accounts Officer caught the mass replication
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को वित्त एवं लेखाधिकारी के दस्ते ने एक परीक्षा केन्द्र पर सामूहिक नकल पकड़ते हुए केन्द्र को डिबार करने की संस्तुति की। इसके अलावा तीन परीक्षार्थी नकल और दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे छह छात्रों को पकड़ गया।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान एवं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित थी। दोनों पालियों में सचल दस्तों की तरफ से विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक) सतीश सिंह के नेतृत्व में दस्ते ने कई केन्द्रों का निरीक्षण किया। श्री सिंह ने बताया कि रामयश जनहित इंटर कॉलेज में दूसरी पाली की परीक्षा में उन्होंने सामूहिक नकल
विज्ञापन


 पकड़ी। उनके दस्ते के प्रवेश करते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। 3 क्वैश्चन बैंक के साथ ही कक्षों के सामने से चिट पाई गई। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए केन्द्र को डिबार करने की संस्तुति की है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी ने बताया कि नन्हकू इंटर कॉलेज स्थित केन्द्र पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे तीन फर्जी छात्रों को पकड़ा गया। महंथ रामाश्रय दास इंटर कॉलेज स्थित केन्द्र पर तीन छात्रों को नकल की सामग्री के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा प्रभारी राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनिराम सिंह ने बताया कि दस्ते ने पहली पाली में शशांक शेखर इंटर कॉलेज में फोटो बदलकर परीक्षा दे रहे दो छात्रों को पकड़ लिया। राधा-कृष्ण इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह परीक्षा दे रही फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा। पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज में दूसरी बार हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे एक छात्र को पकड़ लिया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को कार्रवाई का निर्देश दिया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चन्द्रकेश सिंह यादव ने पहली पाली में दो केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को अलग बैठाने को गंभीरता से लेते हुए केन्द्र के सभी बच्चों को मिश्रित कर बैठाया। परीक्षार्थियों के परीक्षा छोड़ने का सिलसिला जारी है। हाईस्कूल विज्ञान के प्रश्नपत्र में 122757 पंजीकृत में से 93389 उपस्थित एवं 29368 अनुपस्थित रहे। इंटर चित्रकला में 2644 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2372 ने परीक्षा दी जबकि 272 गैर हाजिर रहेे। इसके अलावा इंटर प्राविधिक कला में 1290 में 1083 परीक्षा में बैठे जबकि 207 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed