फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Filled out by teachers shout Julus

शिक्षकों ने जुलूस निकाल भरी हुंकार

Sun, 29 Mar 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 29 Mar 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Filled out by teachers shout Julus

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के विभिन्न संगठनों की ओर से रविवार की देर शाम राजकीय सिटी इंटर कालेज से कैंडिल जुलूस निकाला गया। विभिन्न रास्तों से होता हुआ जुलूस सरजू पांडेय पार्क में सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान शिक्ष्ाकों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।  शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार अगर हम लोगों की मांग को नहीं मानती है तो 30 मार्च से होने वाली उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन



कहा कि यह कार्यक्रम तब तक चलता रहेगा जब तक सरकार शिक्षकों की मांगों को नहीं मानती है। संयुक्त संघर्ष समिति के दिनेश राय, ओम प्रकाश यादव, सौरभ कुमार पांडेय, शिव कुमार सिंह, सुबच्चन सिंह यादव, जनार्दन सिंह, बसंत सिंह, राजेश सिंह यादव, रामलक्षन सिंह यादव, सरोज श्रीवास्तव, विजय कुमार मधुरेश, श्रीकृष्ण सिंह, विजय शंकर तिवारी, डा. तुंगनाथ पाण्डेय, राणा प्रताप सिंह, रमेश यादव, हरिओम सिंह, अजय कुमार सिंह, डा. सुरेश पांडेय, राजेन्द्र यादव, जियारत हुसैन आदि उपस्थित रहे। दूसरी आेर माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की बैठक रायगंज स्थित कार्यालय पर रविवार को हुई। इसमें गत वर्ष के मूल्यांकन के पारिश्रमिक का भुगतान न होने के विरोध में 30 मार्च से होने वाले मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश मंत्री हरिहर सिंह यादव ने कहा कि विगत 22 मार्च को लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सरकार द्वारा शिक्षकों की मांगाें पर हीलाहवाली किए जाने के विरोध में संगठन ने मूल्यांकन बहिष्कार का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


 उन्हाेंने कहा कि  सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बाद भी नकारात्मक रुख अपनाए जाने पर शिक्षक आक्रोशित है।  इस मौके पर चन्द्रिका प्रसाद, झगरू यादव, गिरजा प्रसाद, अकरम यादव, केशव सिंह यादव, मुहम्मद बहाउद्दीन, इसराइल खां, सतीश राय, योगेन्द्र कुमार आदि रहे। अध्यक्षता सरोज कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन जिलामंत्री विजय कुमार मधुरेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद:  माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को स्थानीय इंटर कालेज के सभागार में हुई। इसमें वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय आदि मांगों के संबंध में चर्चा की गई। 30 मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश संघर्ष समिति के सदस्य चौधरी दिनेशचंद्र राय ने जिले के सभी शिक्षकों से मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सौरभ पांडेय, शिवकुमार सिंह, अशोक राय, रामअवतार, विनोद, ओमप्रकाश, डा. दिनेश सिंह, नारायण, रत्नेश शशांक आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed