फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fighting with JE who came to check meter reading

मीटर रीडिंग की जांच करने पहुंचे जेई संग मारपीट

Wed, 24 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fighting with JE who came to check meter reading
रानीपुर ग्राम पंचायत में मीटर रीडिंग की जांच करने पहुंचे कुंडेसर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता गुड्डू चौहान के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अवर अभियंता गुड्डू चौहान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि रानीपुर गांव के जीशान द्वारा डुप्लीकेट बिल संबंधी प्रार्थना पत्र पर सोमवार की शाम वे उसके घर पहुंचकर विद्युत मीटर को देखा। जेई मीटर रीडिंग की वीडियो बनाने के लिए अपनी मोबाइल का प्रयोग करने लगे। उनका आरोप है कि इस दौरान उपभोक्ता द्वारा मारपीट की गई। कुुछ लोगों की मदद से अवर अभियंता किसी तरह वहां से मच्छटी चट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पहुंचने वाले ही थे कि उपभोक्ता वहां फिर पहुंच गया और मोबाइल से अपने कुछ साथियों को बुलाने लगा। वह अवर अभियंता को धमकी देने लगा। किसी तरह अवर अभियंता गुड्डू चौहान थाने पहुंचे और इस संबंध में तहरीर दी। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed