फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fight over direction of CCTV camera, murder of son,

Ghazipur News: सीसीटीवी कैमरे की दिशा को लेकर मारपीट, बेटे की हत्या, दंपती घायल

Mon, 11 Mar 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Fight over direction of CCTV camera, murder of son,
दिलदारनगर। सीसीटीवी कैमरे के दिशा को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रविवार को दो पक्षों में इसी बात को लेकर फिर से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष से तीन सगे भाइयों ने युवक की लाठी-डंडे के वारकर हत्या कर दी , जबकि उसके माता-पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल दंपती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

दिलदारनगर निवासी चंदन शर्मा और राधेश्याम शर्मा के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों के बीच चार वर्ष पहले भी मारपीट हुई थी, जिसका मुकदमा भी चल रहा है। वहीं, इधर, चंदन ने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा रखा है, जिसके दिशा को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। आरोप है कि सीसीटीवी कैमरे को लेकर एक सप्ताह पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बताते हैं कि राधेश्याम का आरोप था कि कैमरे लगवाकर चंदन उसके घर के अंदर नजर रख रहा है। हालांकि आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ था।
विज्ञापन

इसी बीच शाम करीब छह बजे फिर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि चंदन, कुंदन, नंदन ने लाठी-डंडे के वार से राधेश्याम शर्मा (55), उनकी पत्नी धर्मशीला (50) और बेटा शिवम शर्मा (22) गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने तीनों तो रेफर कर दिया, लेकिन, जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दंपती का इलाज चल रहा है। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी चंदन समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। उधर, रात करीब आठ बजे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी हासिल किए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के दिशा को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी दौरान हुई मारपीट में शिवम को भी गंभीर चोटें आई, जिसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed