फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fight on buffalo in the field, five injured

खेत में भैंस हांकने को लेकर हुई मारपीट, पांच घायल

Fri, 25 Dec 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fight on buffalo in the field, five injured
सुहवल। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बृृहस्पतिवार की देर शाम खेत से भैंस हांकने एवं भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में एक पक्ष के चार व दूसरे पक्ष की एक महिला घायल हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रेवतीपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

घायल बृजेश यादव ने बताया कि वह अपनी पत्नी, मां व पिता के साथ शाम को दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच विपक्षी छोटू यादव की भैंस खेत में आ गई। फसल को बचाने के लिए भैंस को हांकने पर छोटू व राजेंद्र ने गाली देना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर व टांगी लेकर जान से मारने के लिए अन्य लोगों के साथ दौड़ा लिए। जब बचने के लिए घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे तो विपक्षी हमलावर दर्जनों की संख्या में घर में घुसकर मारने-पीटने लगे। घटना में एक पक्ष से बृजेश यादव, सपना देवी, हकड़ू यादव व रामरती देवी और दूसरे पक्ष की वारमति देवी घायल हो गई। इधर मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बिंद कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में घायलों की तहरीर पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed