फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fed up with the disease, the worker hanged his life

बीमारी से तंग आकर मजदूर ने फंदे से लटकर दी जान

Sat, 26 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fed up with the disease, the worker hanged his life
नगर कोतवाली क्षेत्र के हाथीखाना मुहल्ले में शनिवार को बीमारी से तंग आकर एक मजदूर ने कमरे में लगे बांस में गमछा के सहारे फंदे पर लटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों के बिलखने से मुहल्ले में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

हाथीखाना गांव निवासी सुखराम प्रजापति (46) ने सुबह मकान के कमरे में लगे बांस में गमछा के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह आठ बजे जब परिजन उसके कमरे की तरफ गए तो उसका शव लटकता देखकर चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। मुहल्ला वासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाने के साथ कब्जे में ले लिया। साथ ही घटना से संबंधित जानकारी लेने में जुट गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुखराम पांच माह से बीमार चल रहे थे। इसके चलते वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहते थे। मृतक की पत्नी और बच्चों के बिलखने पर कुछ लोग परिवार के सदस्यों को सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे थे। इस संबंध में कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक कई दिनों से बीमार चल रहा था। इसके चलते वह मानसिक रुप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed