{"_id":"615752438ebc3e054859256c","slug":"fear-of-spreading-infectious-diseases-ghazipur-news-vns614867496","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक बीमारियों के फैलने का सता रहा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक बीमारियों के फैलने का सता रहा डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न गांव, कस्बों एवं गली-मुहल्लों में जलजमाव और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नियमित साफ-सफाई न होने से लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग दवाओं के छिड़काव को लेकर पूरी तरह से बेपरवाह बना हुआ है।
वर्तमान समय में ग्रामीण अंचलों में साफ-सफाई न होने से बरसात के कारण खेत एवं अन्य स्थानों पर जलजमाव जैसी स्थिति है। ग्रामीणों ने बताया कि दवाओं का छिड़काव एवं साफ-सफाई न होने से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। यही कारण है कि जिले में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। डीएम की ओर से गांवों में साफ-सफाई को लेकर हिदायत दी गई है , इसके बावजूद स्थिति जस की तस है। रेवतीपुर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि महकमा गांव में दवाओं का छिड़काव कराने को लेकर गंभीर है। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने में विभाग जुट गया है। कार्यों में किसी तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।