फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father riding bike dies after being hit by truck while returning home, son injured

Ghazipur News: घर लौटते समय ट्रक के धक्के से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

Sat, 02 Mar 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Father riding bike dies after being hit by truck while returning home, son injured
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर के पास बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। वहीं घायल पुत्र को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी लाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से मुहल्ले में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

शाहनिंदा वार्ड नंबर 14 निवासी रामनिवास कुशवाहा (60) बाइक से पुत्र शिवम सिंह कुशवाहा के साथ किसी काम से जिला मुख्यालय गए हुए थे। वहां से पिता-पुत्र रात में वापस घर लौट रहे थे। तिवारीपुर गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े। इधर जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद लाया। जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुत्र की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार चल रहा है। इधर पुलिस ने मृत पिता के शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। मृतक के पुत्र शिवम सिंह ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि चालक को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed