फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father and son killed the young man in old enmity

Ghazipur News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र ने की थी युवक की हत्या

Sun, 20 Aug 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Father and son killed the young man in old enmity
फोटो-
विज्ञापन

शिवमूरत हत्याकांड :
महाहर धाम चौराहे से आरोपी गिरफ्तार, उनके पास से हथियार भी बरामद
दोनों पर दर्ज हैं दस-दस मुकदमे, एक पिस्टल, एक कारतूस, एक तमंचा .

संवाद न्यूज एजेंसी

मरदह। थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में हुए शिवमूरत हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा करने का दावा किया है। मामले में महाहर धाम चौराहे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जो पिता-पुत्र हैं। साथ ही उनके पास से हथियार भी बरामद किया है। घटना पुरानी रंजिश को लेकर दोनों अभियुक्तों ने अंजाम दिया था, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
बस्तरपुर मुस्तफाबाद गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक विंध्याचल राजभर के पुत्र शिवमूरत राजभर (24) की बीते बुधवार की शाम दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना के दो दिन तक दहशत का माहौल रहा। बाजार की कई दुकानें बंद रहीं। पुलिस इलाके में चक्रमण करती रही।
विज्ञापन

वहीं, मामले में पुलिस पर शव का दबाव बनाकर पोस्टमार्टम कराने का आरोप लगाते हुए लोगों चक्का जाम कर दिया था, जिसपर पुलिस ने 17 नामजद लोगों समेत 120 अज्ञात लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया था। साथ ही मामले का खुलासा करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे तक को खंगालने के लिए कब्जे में ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस ने शुक्रवार की रात 1.15 बजे महाहर धाम चौराहे से श्रीकृष्ण राय उर्फ पिन्टू राय और उसके पुत्र गोविंद राय निवासी ग्राम कंसहरी थाना मरदह को गिरफ्तार किया। एसपी के मुताबिक गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से एक पिस्टल,एक कारतूस, एक देशी तमंचा .315 बोर और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया। दोनों पर दस-दस मुकदमे दर्ज हैं। दोनों मनबढ़ किस्म के हैं। घटना पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी। दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed