{"_id":"68fe663d14f9d964260068a6","slug":"father-and-son-attacked-cash-and-bike-looted-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-141273-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पिता-पुत्र पर हमला कर नकदी और बाइक की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पिता-पुत्र पर हमला कर नकदी और बाइक की लूट
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र नगर के नरसिंहपुर गांव निवासी अशोक सिंह ने शनिवार की शाम बाइक और लूट के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पुत्र के साथ छठ पूजा पर सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित अशोक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पुत्र अजय सिंह के साथ छठ पूजा की सामग्री खरीदने के लिए जमानिया बाजार आ रहे थे। वे एचडीएफसी बैंक के पास (रेलवे स्टेशन के पास) पहुंचे थे। इसी दौरान बरुईन गांव निवासी छोटू, उसका भाई और चार अन्य लोग आकर रोक लिया। साथ ही बाइक की चाॅबी छीन ली। विरोध किया तो उन पर हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। हमले से पीड़ित और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने उनकी बाइक और 10 हजार नकदी लूट ली। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर छोटू सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
रेलवे लाइन चोरी का वांछित गिरफ्तार-औड़िहार। औड़िहार आरपीएफ टीम ने शनिवार की देर शाम वाराणसी- सेवापुरी के बीच जंसा बाजार विकास प्राधिकरण बोर्ड के पास से एक वांछित को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे लाइन चोरी के मामले में उसकी तलाश हो रही थी। औड़िहार आरपीएफ थाने के एएसआई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब 36,000 रुपये के आठ रेलवे लाइन चोरी के मामले में दो आरोपी रिंकू और विकास को पूर्व में ही सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। तीसरे आरोपी आशु निवासी रघुनाथपुर गांव थाना कपसेठी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।