{"_id":"65de170eb675019bd20a9a32","slug":"father-and-son-arrested-with-26-kg-ganja-ghazipur-news-c-313-1-svns1022-111349-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पिता-पुत्र 26 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पिता-पुत्र 26 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
नंदगंज। पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के सरवर नगर तिराहे से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पिता-पुत्र के पास से पांच लाख रुपये का 26.300 किग्रा गांजा बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस और एएनटीएफ को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के दो सक्रिय सदस्य सरवर नगर तिराहे पर मौजूद हैं। सूचना पाकर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम स्थानीय थाना क्षेत्र के सरवर नगर तिराहे पर पहुंची।
मौके पर मौजूद दो आरोपियों को धर-दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रामअवध यादव और सत्यम यादव निवासी देवकली थाना रामपुर मांझा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 26.300 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। आरोपियों के पास से एक बाइक, 9770 रुपये नकद, दो मोबाइल भी बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि हम पिता-पुत्र किसी अंजान व्यक्ति से गांजा खरीदकर जनपद के गांवों में बेचते थे।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सुरेश गिरि, जयप्रकाश सिंह, मुस्लिम अंसारी, अजीत कुमार, अमित कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे।