{"_id":"64b03dc4b8de08c03d0372c6","slug":"fasting-to-start-tadighat-station-ghazipur-news-c-313-1-svns1022-340-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ताड़ीघाट स्टेशन को शुरू कराने के लिए अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ताड़ीघाट स्टेशन को शुरू कराने के लिए अनशन
विज्ञापन
-घंटेभर समझाने-बुझाने के बाद अधिकारी नाकाम होने पर लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। ताड़ीघाट ट्रेन और स्टेशन को दोबारा चालू करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। 14 दिनों से धरनारत ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह से क्रॉसिंग के पास भूख हड़ताल शुरू कर दी।। इसकी जानकारी होते ही पुलिस-प्रशासनिक सहित रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
जमानियां एसडीएम डॉ. हर्षिता तिवारी, सीओ विधि भूषण मौर्य, आरपीएफ इंस्पेक्टर बालगंगाधर, सुहवल थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और भूख हड़ताल में शामिल व अन्य लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही आंदोलन को स्थगित करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।
करीब घंटे भर प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट गए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि हम अपने संघर्ष से कदापि पीछे नहीं हटेंगे। हम ट्रेन और स्टेशन लेकर रहेंगे, चाहे इसके लिए हमें जो कुर्बानी देनी पड़े।
विज्ञापन
इस मौके पर क्षत्रिय महासभा युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, योगी हर्ष सिंह, राहुल सिंह, सुरेंद्रनाथ भारती, रामश्रय राम, अन्नत सिंह, सुखबिर सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।