{"_id":"634af03f48582f770d114bae","slug":"farmers-will-get-gram-seeds-soon-ghazipur-news-vns679223972","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेगा किसानों को चना का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिलेगा किसानों को चना का बीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम से प्रभावित किसानों को चना और मसूर के बीजों की मिनी किट नि:शुल्क मिलेगी। वर्तमान समय में जिले को 160 क्विंटल मसूर का बीज आवंटित हुआ है। विभाग ने कुल 16 ब्लाकों में ब्लाकवार करीब दो हजार किसानों को मसूर की मिनी किट बाट दिया गया है। वहीं चना के बीज आवंटन के लिए किसानों की सूची तैयार करने में जुटा है।
बाढ़ और सूखा के कारण किसानों की फसल चौपट हो गई थी। किसानों को राहत देने के लिए शासन ने सूखे और कमजोर मानसून के प्रभाव को देखते हुए राज्य पोषित प्रमाणित बीजों के वितरण पर अनुदान की योजना के तहत दहलहन के चना और मसूर के बीज नि:शुल्क किसानों को वितरित करने का निर्देश दिया है। कृषि विभाग की माने तो अभी मसूर का 160 क्विंटल बीज का आवंटन हुआ था। इसको 16 ब्लाक के करीब दो हजार किसानों को नि:शुल्क बीज मिनी किट का वितरण किया गया है। मसूर की प्रत्येक किट आठ किलो की और चने की प्रत्येक किट 16 किलो की होगी। जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि बाढ़ और सूखा से प्रभावित जिले के किसानों को शासन से मसूर और चने का बीज किसानों को नि:शुल्क मिलेगा। इसमें मसूर का 160 क्विंटल आवंटन हुआ था।