फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers upset due to no fertilizer and seeds in cooperative societies

सहकारी समितियों में खाद और बीज नहीं, किसान परेशान

Thu, 11 Jun 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to no fertilizer and seeds in cooperative societies
गाजीपुर। प्री मानसून के दस्तक देने के बाद किसान खरीफ की खेती में जुट गए हैं। धान की नर्सरी डालने के बाद अब रोपाई की तैयारी चल रही है। बावजूद जनपद के अधिकांश साधन सहकारी समितियों पर खाद एवं बीज उपलब्ध नहीं है। इस कारण किसानों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विभाग खाद और बीज के उपलब्ध होने का दावा कर रहा हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 166 साधन सहकारी समितियां हैं। इनमें से 154 सक्रिय सहकारी समितियां उर्वरक का व्यवसाय करती है। गेहूं के बाद खेत खाली होने पर किसान इस समय खरीफ की खेती में अरहर, ज्वार, बाजरा, मक्का के साथ ही धान की नर्सरी की बुवाई की तैयारी में जुट जाता है लेकिन इस बार समितियों पर डीएपी खाद न होने से किसान की यह तैयारी धरी रह गई है। खेत बनकर तैयार है लेकिन एनपीके और डीएपी न मिल पाने से बीज नहीं डाला जा रहा है। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। किसान धान की रोपाई के लिए बीज और उर्वरक के लिए समितियों का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन समितियों में उर्वरक का स्टाक न होने के कारण उन्हें मजबूर होकर प्राइवेट दुकानों से धान का बीज एवं डीएपी खाद लेनी पड़ रही है। जिले के बफर गोदाम में 2852 एमटी प्रिपोजिशनिंग का स्टाक है, जिसमें 2152 एमपी खरीफ अभियान के लिए एवं 700 एमटी रबी के लिए सुरक्षित रखा गया है। इस समय मौजूदा समय में जिले में 3503 एमटी डीएपी में 1503 एमटी खरीफ के लिए और दो हजार एमटी रबी के लिए है। इसके बावजूद साधन सहकारी समितियों पर उर्वरक न होने से किसान परेशान हैं। समितियों के सचिवों ने बताया कि समितियों की ऋण सीमा 31 मार्च 2020 को समाप्त हो गई है। लगभग तीन माह बीत जाने के बाद भी वर्ष 2020-21 के लिए जिला सहकारी बैंक द्वारा समितियों की उर्वरक ऋण सीमा स्वीकृत न किए जाने के कारण समितियों पर खाद नहीं पहुंच पा रही है। दुबिहां संवाददाता के मुताबिक, बाराचवर विकास खंड में तेरह सहकारी समितियां कार्यरत हैं। इन समितियों पर भी खाद की किल्लत है।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव अजय पालीवाल ने बताया कि सभी समितियों की कैश एंड कैरी की ऋण सीमा सहकारी बैंक द्वारा पास की जाती है। बैंक की प्रबंध समिति की आज बैठक में ऋण सीमा पास कर दी गई। समितियों की मांग के अनुरूप उन्हें जल्द ही उर्वरक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed