फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers to march to the Legislative Assembly seeking compensation for crops destroyed by floods.

Ghazipur News: बाढ़ से तबाह फसलों के मुआवजे को किसान करेंगे विधानसभा मार्च

Wed, 16 Sep 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers to march to the Legislative Assembly seeking compensation for crops destroyed by floods.
गाजीपुर। मगई नदी की बाढ़ से फसलों, मकानों और पशुधन को हुए नुकसान के मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर किसान सात अक्तूबर को लखनऊ में विधानसभा मार्च करेंगे। मंगलवार को किसान सभा की प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने इसका एलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मगई और शारदा नदी में पानी छोड़े जाने से हर साल किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन सरकार इसे प्राकृतिक आपदा बताकर जिम्मेदारी से बच रही है। कहा कि सात अक्तूबर से पहले फसल क्षति के पर्याप्त मुआवजे और बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो किसान आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन

राजेंद्र यादव ने बताया कि किसानों के सवालों को लेकर छह सितंबर से शुरू हुई किसान यात्रा प्रयागराज, बांदा और चित्रकूट समेत कई जिलों से होते हुए 15 सितंबर को गाजीपुर पहुंचकर समाप्त हुई। किसानों ने गेहूं-धान का लाभकारी मूल्य सीटू 2 प्लस 50 प्रतिशत के आधार पर तय करने, आलू का मूल्य 1700 रुपये प्रति क्विंटल करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग की। प्रेसवार्ता में जनार्दन राम, अमेरिका सिंह यादव, शशिकांत कुशवाहा, अशोक मिश्रा, राजदेव यादव समेत अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed