{"_id":"673df5aa6c13543d90072583","slug":"farmers-day-was-organized-in-the-vikas-bhavan-auditorium-farmers-raised-the-issue-of-electricity-supply-and-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur : विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ किसान दिवस, किसानों ने बिजली आपूर्ति व नलकूप संचालन की उठाई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur : विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ किसान दिवस, किसानों ने बिजली आपूर्ति व नलकूप संचालन की उठाई समस्या
Wed, 20 Nov 2024 08:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 20 Nov 2024 08:14 PM IST
सार
किसान दिवस पर गाजीपुर में किसानों की बैठक आयोजित हुई जिसमें किसानों ने अपनी समस्याएं उठाते हुए कहा कि तमाम दावों के बावजूद आज भी बिजली आपूर्ति की दिक्कत है इसके साथ ही नलकूप का संचालन भी ठीक प्रकार नहीं हो रहा जिससे समस्या आ रही है। उम्मीद है कि समस्या का समाधान जल्द ही हो जाएगा।
विज्ञापन
किसान दिवस पर मौजूद किसान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
किसान दिवस का आयोजन बुधवार को विकास भवन के सभाकक्ष में हुआ। इस दौरान किसानों ने बिजली आपूर्ति, नलकूप संचालन के साथ खाद, उर्वरक और मगई नदी की समस्या को उठाया। इस पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
खरडीहा के किसान विनोद राय ने कहा कि बिजली आपूर्ति समय से नहीं हो रही है। यहीं नहीं गांवों में रोस्टरवाइज आपूर्ति नहीं हो रही है। सदर विकास खंड के किसान अनिल यादव ने कहा कि नलकूप संचालन न होने से फसलों की सिंचाई बाधित है।
विज्ञापन
जबकि अन्य किसानों ने धान क्रय केंद्रों पर क्रय, समितियों पर खाद व उर्वरक की कमी, निवेश केंद्रों पर बीज की उपलब्धता की समस्या व मगई नदी की समस्या से अवगत कराते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों से कहा कि वे खेतों में पराली न जलाए। किसान आवश्यकतानुसार डीएपी लें। इस मौके पर सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, उपनिदेशक कृषि अतींद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक पीएस परमार, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. वीके सिंह आदि मौजूद रहे।