फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer's body found at a camp 500 meters away from home, murder suspected

Ghazipur News: घर से 500 मीटर दूर डेरे पर मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Wed, 30 Apr 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found at a camp 500 meters away from home, murder suspected
सरैला गांव स्थित घर से करीब 500 मीटर दूर डेरे पर मंगलवार को एक किसान का शव मिला। उसके सिर पर चोट, दाहिने कोहनी और बाएं हाथ के अंगुठे, जांघ पर कटे के निशान थे। बेटी ने तहरीर में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, किसान और उसके बेटे में अक्सर जमीन को लेकर विवाद होता था। पुलिस इस एंगल से भी मामले में जांच कर रही है। सरैला गांव निवासी हृदयनारायण यादव (60) घर से करीब 500 मीटर दूर डेरा बनाए थे। वहां पशुशाला और पंपिंग सेट भी था। वह रोज डेरे पर सोते थे। उनकी पत्नी का एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री हैं। दोनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

सुबह पोता छोटू और भतीजा राजेश डेरे पर पहुंचे। चारपाई पर हृदयनारायण यादव को मृत देख दोनों अवाक हो गए। दोनों की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण और परिजन पहुंच गए। पिता की मौत की सूचना पाकर बक्सर स्थित ससुराल से पुत्री भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्री पुष्पा ने तहरीर में बताया है कि अक्सर भाई श्रवण का पिता से जमीन को लेकर विवाद करता था। पिता उससे अलग रहते थे।
खुद से खाना बनाकर खाते थे। पिता की मौत के बाद भाई ने किसी को सूचना नहीं दी। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में किसान की बेटी पुष्पा देवी ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बेटी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed