फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers are sweating in the hot afternoon to collect crops from the fields quickly.

Ghazipur News: खेतों से जल्द फसल उठाने के लिए किसान तपती दोपहरी में बहा रहे पसीना

Sat, 06 Apr 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers are sweating in the hot afternoon to collect crops from the fields quickly.
भीमापार। गेहूं खरीदने के लिए प्रशासन ने भले ही पूरी तैयारी कर ली हो, लेकिन किसानों को फसल कटवाने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। फसल को खेतों से जल्द उठाने के लिए किसान तपती दोपहरी में पसीना बहा रहे हैं। फसल को काटने के लिए मजदूर नहीं मिलने से भी किसानों के सामने दिक्कतें आ रही हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार गेहूं की कटाई महंगी पड़ रही है।
विज्ञापन

रबी की फसल में गेहूं की फसल पक चुकी है। इसकी कटाई खेतों में होली के बाद से ही शुरू हो गई। जिले में फसल की कटाई जोरों पर चल रही है। किसानों ने बताया कि एक सप्ताह से पछुआ हवा से गेहूं की फसल काटने लायक हो गई है। फसल की कटाई के लिए मजदूरों की कमी हो गई है। कई जगहों पर किसानों की ओर से मशीन से गेहूं कटवाया जा रहा है। इससे किसानों को पशुओं को पालने में भूसा की समस्या बनी हुई है। इधर दो दिनों से आसमान में बादल देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed