फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers are not getting the benefit of Samman Nidhi Scheme

किसानों को नहीं मिल रहा सम्मान निधि योजना का लाभ

Mon, 22 Jun 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting the benefit of Samman Nidhi Scheme
गाजीपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपने आवश्यक कागजात जमा कराने के बाद भी किसान दर-दर भटक रहे हैं। अधिकतर के खाते में अब तक पैसा नहीं आया। कुछ के खातों में एक या दो किश्त आने के बाद बंद हो गया। तहसील मुख्यालयों पर उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में करीब सवा पांच लाख किसानों का पंजीकरण है। अब तक करीब चार लाख किसानों के खाते में एक-दो किश्त का पैसा आया है। जिन किसानों के कागजात जमा करा लिया गया है उनके खाते में धन नहीं आने से उनमें असंतोष व्याप्त है। लघु एवं सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से इस बार के बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लागू किया गया। इसके तहत किसानों के खाते में छह हजार रुपए धनराशि सालाना भेजी जानी है। लॉकडाउन होने के बाद भी प्रधानमंत्री ने इन खातों में जल्दी ही धनराशि भेजने का ऐलान किया था। किसानों ने इसको लेकर काफी सक्रियता दिखाई लेकिन उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। आधार, पासबुक या खतौनी में नाम, खाता नंबर या स्पेलिंग के मिस मैच करते ही किसानों के आवेदन तो अस्वीकार हो जाते हैं। इसे ठीक कराने को लेकर किसान परेशान हैं। कागजात जमा करने के बाद भी किसी का पंजीकरण नहीं हो पाया है तो किसी के गलत खातों में पैसा जा रहा है। वह बार-बार कृषि विभाग तथा संबंधित केंद्रों पर जा तो रहे हैं लेकिन कभी साइट बंद होने तो कभी किसी अन्य कारण बताकर वापस कर दिया जा रहा है। उप निदेशक कृषि मृत्युंजय सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ मिले। जिन किसानों के खाते में पैसा आ गया है वह आगे आता रहेगा। किसानों की समस्या के समाधान के लिए गांव तथा ब्लाक स्तर पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जिले के किसानों की सूची का लखनऊ से सत्यापन किया जा रहा है। जल्द ही सभी के खाते में धन आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed