फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers and laborers asked for 300 units of free electricity

Ghazipur News: किसानों और मजदूरों ने मांगी 300 यूनिट फ्री बिजली

Thu, 29 Aug 2024 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers and laborers asked for 300 units of free electricity
जमानिया। अखिल भारतीय किसान महासभा, भाकपा (माले) के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में बुधवार को बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर सैकड़ों की संख्या में जुटे किसानों और मजदूरों ने धरना दिया। साथ ही 300 यूनिट फ्री बिजली देने की मांग उठाई। साथ ही आठ सूत्रीय ज्ञापन बिजली निगम के अधिशासी अभियंता को सौंपा गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली, पंजाब देश के संपन्न प्रदेश हैं। वहां 300 यूनिट बिजली फ्री है। पूर्वांचल और गाजीपुर सबसे पिछड़े इलाके हैं। यहां दलितों गरीबों के पास नियमित आमदनी का कोई जरिया नहीं है । महंगाई के इस दौर में गरीबों को घर परिवार चलाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वे हजारों रुपये बिजली बिल देने की स्थिति में नहीं हैं। यदि अपने मित्रों का मोदी सरकार 16 हजार करोड़ रुपये माफ कर सकती है, तो गरीबों का बकाया बिजली बिल माफ होना चाहिए। बड़े पैमाने पर फर्जी बिल भेजे जा रहे हैं। समुचित बिजली नहीं मिलती है। जर्जर तार टूटते रहते हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। अगर इस पर बिजली निगम ध्यान नहीं देगा तो आगामी 23 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर शशिकांत कुशवाहा, सत्येंद्र प्रजापति, राम प्रवेश, सेराज खान, विजयी वनवासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed