फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer's body found, suspected of murder

सिवान में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Thu, 20 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer's body found, suspected of murder
भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव में शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी रामबदन सिहं। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव के बाहर सिवान में बृहस्पतिवार की सुबह किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन मृतक के परिजन डॉग स्क्वॉड टीम बुलाकर छानबीन करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इस पर उन्होंने वाराणसी से डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाने का निर्देश मातहतों को दिया। देर शाम डॉग स्क्वॉड की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुंडेसर गांव निवासी रामविलास यादव (58) बुधवार की रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे लेकिन घर नहीं लौटे। रात होने पर परिवार के लोग तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह ग्रामीणों ने गांव से उत्तर करीब आधा किलोमीटर दूरी पर खेत के मेड़ पर किसान का शव देखा और शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इधर परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और शव देखकर बिलखने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। कान और नाम से खून आ रहा था। इधर मुहम्मदाबाद सीओ रवींद्र कुमार वर्मा और थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस दौरान परिवार के लोगों मौके पर डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर बुलाकर जांच कराने की मांग की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी रामबदन सिंह पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया-बुझाया लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में उन्होंने मौके पर डॉग स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराने का निर्देश दिया। ऐसे में शव पुलिस की निगरानी में अभी भी घटना स्थल पर ही पड़ी हुई थी। देर शाम में वाराणसी से पहुंची डॉग स्क्वॉज की टीम छानबीन करने जुटी रही, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। इस संबंध में थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्री सुनील यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से हत्यारों तक पहुंचेगी पुलिस
गाजीपुर। मृतक की जेब से बरामद मोबाइल ही पुलिस को हत्यारों तक पहुंचाने का काम करेगा। पुलिस मोबाइल के सहारे बिंदुवार घटना की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चा बनी हुई थी कि आखिरकार किस व्यक्ति का फोन पर आया था कि वह फोन पर बात करने के बाद निकल पड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन मेें जुटी हुई है, जल्द ही पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed