{"_id":"653ea38e6df1ff5c3c09bdec","slug":"farmer-murdered-murderer-arrested-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-5718-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: किसान की हत्या, हत्याराेपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: किसान की हत्या, हत्याराेपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कासिमाबाद/ बहादुरगंज। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज नगर पंचायत के पुरानीगंज वार्ड नंबर एक स्थित एक माइक्रो फाइनेंस बैंक के सामने रविवार की सुबह किसान की उसके पड़ोसी नगर पंचायत चौकीदार ने दाब (चाकू) से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को आरोपी नाले में डालने का प्रयास कर रहा था। तभी ग्रामीणों ने हत्यारोपी को हथियार के साथ धर-दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसपी ओमवीर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की। किसान के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि भूमि विवाद में हत्या की गई है। बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक पुरानी गंज निवासी रामभानु राय उर्फ गुड्डू (50) किसी को छोड़ने के लिए मुख्य मार्ग तक गए थे। वहां से वह घर वापस लौट रहे थे और एक माइक्रो फाइनेंस बैंक के सामने खड़े हो गए। पीछे से पड़ोसी प्रवीण राय पहुंचा और दाब (चाकू) से ताबड़तोड़ किसान के सिर, पेट, गर्दन और बाह पर वारकर हत्या कर दी। यहीं नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद वह नाले का ढक्कन हटाकर शव को छिपाने का प्रयास शुरू कर दिया, तभी उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी। शोर मचाने के साथ ही हत्यारोपी को पकड़ लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और हत्यारोपी को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर ली। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी व सीओ बलराम घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों व परिजनों से हत्याकांड संबंधित जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
किसान के छोटे भाई रामविलास राय ने हत्यारोपी प्रवीण राय के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी से पूछताछ करने के साथ ही कारणों का पता लगा रही है। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी ने पीछे से चाकू से वारकर किसान की हत्या का दी है। मृतक और हत्यारोपी पड़ोसी हैं। कोई दुश्मनी तो नहीं थी, लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा कि हत्यारे के मन में कोई बात चल रही थी, जिससे उसने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल हत्यारोपी गिरफ्तार है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
000000000
इनसेट
साक्ष्य एकत्र करने में जुटी रही फारेंसिक टीम
कासिमाबाद। किसान की हत्या की जानकारी मिलते ही फारेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने घटना स्थल का पहले गहनता पूर्वक निरीक्षण किया। इसके बाद जमीन पर गिरे खून का सैंपल लेने के साथ ही बरामद हत्या में प्रयुक्त चाकू पर लगे खून के नमूने को लिया। साथ ही घटना स्थल के आस-पास छानबीन करने के साथ साक्ष्य एकत्र किया।
00000
इनसेट
मनबढ़ किस्म का है हत्यारोपी, आए दिन करता था मारपीट
कासिमाबाद। ग्रामीणों और किसान के परिजनों ने बताया कि हत्यारोपी चौकीदार मनबढ़ किस्म का है। आए दिन किसी न किसी से मारपीट करता रहता है। हमेशा किसी से उलझना और मारपीट करना उसकी आदत है। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया था, लेकिन उसकी आदत में सुधर नहीं हो रहा था। इससे आस-पास के लोग परेशान थे।