फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   farmer murder in ghazipur by slitting his throat with sharp weapon case filed against four including former Gram Pradhan

गाजीपुर: धारदार हथियार से गला काटकर किसान की हत्या, पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 27 Apr 2022 10:50 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Apr 2022 10:50 AM IST
सार


गाजीपुर के मोहम्मदपुर गांव निवासी बद्रे आलम खां मंगलवार रात किसी का फोन आने के बाद बाइक लेकर घर से निकला। देर रात उसका रक्तरंजित शव सड़क किनारे मिला। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। 
 

विज्ञापन
farmer murder in ghazipur by slitting his throat with sharp weapon case filed against four including former Gram Pradhan
जमानिया कोतवाली में बद्रे आलम खां की पत्नी और अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के  फुल्ली-जनकपुर मार्ग पर मंगलवार रात हत्यारों ने किसान बद्रे आलम की गला काटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने पूर्व प्रधान पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस हत्या के पीछे पोखरी संबंधित विवाद को वजह मानकर छानबीन करने में जुटी है।  
विज्ञापन


जमानिया कोतवाली के मुहम्मदपुर गांव निवासी किसान बद्रे आलम (44) के मोबाइल पर रात करीब नौ बजे किसी का फोन आया। इसके बाद वह बुलेट मोटरसाइकिल से घर से निकल गए। देर रात तक घर नहीं लौटे। उनके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो रहा था। इसके बाद घरवाले उनकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे परिजनों की नजर फुल्ली-जनकपुर मार्ग के किनारे खड़ी उनकी बाइक पर पड़ी। लोग वहां पहुंचे तो बद्रे आलम का शव लहूलुहान पड़ा था और गला कटा था। जबकि चेहरे, पीठ और हाथ सहित कई स्थानों पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोखरे के पट्टे के विवाद में हत्या की आशंका

सूचना मिलते ही जमानिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन घटना स्थल दिलदारनगर क्षेत्र में होने के चलते दिलदारनगर पुलिस को सूचना दी। वहां की पुलिस ने घटना स्थल पर खड़ी बुलेट और मोबाइल को कब्जे में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आरडी चौरसिया ने घटना की जानकारी ली।

इधर एहतियात के तौर पर जमानिया, रेवतीपुर, नगसर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पति की हत्या की सूचना मिलते ही एक माह से मायके गई पत्नी तमन्ना परिवार की अन्य महिलाओं के साथ रोते- बिलखते थाने पहुंच गई। मृतका की पत्नी ने पूर्व प्रधान पति अब्बास खां, उसके पुत्र अरशद खां, आरिफ खां, इरफान खां और नौरेज खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

मोबाइल का डाटा खोलेगा हत्या का राज

उधर, वारदात के बाद नामजद हत्यारोपी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही परिजनों से पूछताछ के बाद मातहतों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस संबंध में एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि किसान को किसी ने फोन करके बुलाया और उसकी हत्या कर दी। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और पुलिस की टीम लगाई गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed