{"_id":"6293b6c01ac9c5761825fecc","slug":"farmer-killed-by-hitting-him-on-the-head-with-a-sharp-weapon-ghazipur-news-vns6561740200","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से सिर पर वारकर किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से सिर पर वारकर किसान की हत्या
विज्ञापन
मनिहारी (गाजीपुर)। शहर कोतवाली के गौसपुर बुजुर्गा गांव स्थित ट्यूबवेल पर शनिवार की रात सोते समय किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जानकारी होने पर रविवार की सुबह पुलिस पहुंची। एसपी रामबदन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और किसान की पत्नी से जानकारी ली। किसान के छोटे भाई की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। गांव निवासी विक्रमा यादव (60) रात में खाना खाने के बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने चले गए थे। सुबह ग्रामीण जब वहां पहुंचे तो खून से लथपथ विक्रमा यादव चारपाई पर पड़े थे। उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले किया। एसपी ने किसान की पत्नी गिरजा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों से जानकारी ली। विक्रमा यादव के छोटे भाई की पत्नी मंसा देवी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। एसपी ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
गाजीपुर। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि हत्या किन कारणों से हुई है, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थितियां स्पष्ट हो जाएगी।
मनिहारी। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात करीब एक बजे दो बाइक पर सवार पांच से छह लोग लोग पहुंचे थे। कुछ दूरी पर बाइक खड़ी करके ट्यूबवेल पर गए थे। वे कौन लोग थे और कहां से आए थे, इसकी जानकारी नहीं है। विक्रमा की चारपाई के नीचे से शराब की शीशी भी बरामद हुई है। पुलिस बाइक सवारों को चिह्नित करने में जुटी हुई है।