फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer dies due to lightning

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत

Fri, 31 Jul 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to lightning
नंदगंज। शादियाबाद थाना क्षेत्र के के गोड़ा कला गांव में शुक्रवार को बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी रामलखन यादव (70) खेत में भैंस लेकर गए थे। दोपहर करीब एक बजे बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। इधर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed