फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer dies after coming under high tension wire, traffic jam

Ghazipur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, जाम

Mon, 02 Sep 2024 03:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after coming under high tension wire, traffic jam
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव के सिवान में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से रविवार को एक किसान की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को बाराचवर- गांधीनगर मार्ग पर रख कर जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मुआवजे का आश्वासन देकर एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उंचाडीह गांव के पश्चिम तरफ साधन सहकारी समिति के पास स्थित कुशवाहा बस्ती निवासी रमाशंकर कुशवाहा (39) खेत में पशुओं का चारा काटने गए थे। खेत में पहले से गिरे हाईटेंशन तार की जद में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जव रमाशंकर चारा लेकर घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश में खेत की तरफ गए। वहां उन्हें मृत देख शोर मचाने लगे। परिवार के सदस्य दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। मृतक की पत्नी, तीन पुत्रियों और एक पुत्र को रोते-बिलखते देख ग्रामीणों की भी आंखें भर आईं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे बाराचवर- गांधीनगर मार्ग पर किसान का शव रखकर जाम कर दिया। बिजली विभाग से मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आश्वासन देकर एक घंटे बाद दोपहर 12 बजे जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर दीपक कुमार ने बताया की ग्रामीण बिजली विभाग के प्रति आक्रोशित थे। परिजनों से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शिकायत की नहीं दिया ध्यान बिजली विभाग
दुबिहा। बिजली की लचर व्यवस्था के चलते आये दिन क्षेत्र घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र में जर्जर विद्युत तार अक्सर ही टूटकर गिरते रहते हैं। इसके चलते कई लोगों की मौत हो गई और कई ल़ोग घायल हो चुके हैं। दो दिन पहले से तार टूटकर गिरा था। ग्रामीणों ने बताया की इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन संबंधित विभाग के लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed