{"_id":"687549e812c32643c405d3d8","slug":"farmer-dies-after-being-electrocuted-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-135975-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
मरदह। बोगना गांव में धान की सिंचाई के लिए सोमवार को भोर में पंपिंग सेट चलाने के लिए स्टार्टर ऑन करने के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई।
घर से महज 50 मीटर दूर स्थित पंपिंग सेट पर हादसा हुआ। किसान के चीखने की आवाज सुनकर जब तक परिजन पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी। बोगना गांव निवासी विजय शंकर सिंह यादव (54) ने भोर में घर से कुछ दूरी पर स्थित धान के खेत में पानी चलाने के लिए पंपिंग सेट का स्टार्टर जैसे ही ऑन किया, वह करंट की चपेट में आ गए।
उनके चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्हें उपचार के लिए बोगना स्थित पीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही पत्नी शीला देवी, पुत्र कृष्णकांत यादव और बेटी प्रतीक्षा यादव रोने-बिलखने लगी। आवाज सुनकर गांव के लोगों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई।
विज्ञापन
ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे। समाजसेवी रामनारायण यादव ने बताया कि मृतक खेती से परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। संवाद