{"_id":"5d36059c8ebc3e6ce04ca441","slug":"farmer-died-ghazipur-news-vns4743475166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की जद में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की जद में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवकली। सोमवार को मौसम ने करवट ली और कहीं तीखी धूप, तो कहीं बादल छाए रहे। इस दौरान गरज-तड़प के साथ सैदपुर, देवकली, भीमापार और खानपुर इलाके में कुछ देर के लिए बारिश हुई। सैदपुर के राजापुर गांव में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। जबकि एक बालक झुलस गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सैदपुर थाना क्षेत्र के राजापुर उर्फ आगापुर ग्राम में सोमवार की शाम अचानक बारिश शुरू हो गई। इस दौरान आसमान में बिजली कौंधी और उसके गिरने से भिंडी की खेत में काम कर रहे रामलखन सोनकर (40 ) की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली की जद में आने से पास खड़ा एक बालक भी झुलस गया। राजापुर उर्फ आगापुर गांव निवासी मृत व्यक्ति किसी तरह कृषि कार्य कर परिवार की जीविका चलाता था। उसके मौत की खबर परिवार वालों के पास पहुंचते ही घर में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया। इस दौरान पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जबकि झुलसे बालक को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।