{"_id":"680c7d46328a5e88300264cd","slug":"farmer-daughter-achieved-success-became-topper-in-intermediate-after-high-school-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: किसान की बेटी ने पाया मुकाम, हाईस्कूल के बाद इंटर में भी बनीं टॉपर, जानिए कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: किसान की बेटी ने पाया मुकाम, हाईस्कूल के बाद इंटर में भी बनीं टॉपर, जानिए कहानी
Sat, 26 Apr 2025 12:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:43 PM IST
सार
इंटरमीडिएट की परीक्षा की टॉपर बनीं श्रेया के घर में खुशी का माहौल है और इनकी कामयाबी का गुणगान आज हर कोई कर रहा है। किसान की बेटी के इस मुकाम से सबके हौसले बुलंद हैं और जिस तरह से बीमारी में परीक्षा देकर इन्होंने ये सफलता प्राप्त की वो किसी उदाहरण से कम नहीं है।
विज्ञापन
श्रेया प्रजापति, परिवार के साथ
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिरनो विकास खंड के हरिकरनपुर गांव निवासी किसान की बेटी श्रेया प्रजापति इंटरमीडिएट में जिला की टॉपर बनीं हैं। श्रेया ने 93.80 प्रतिशत अंक के साथ टाप किया है। इसके पहले उन्होंने हाईस्कूल में भी टाप किया था और प्रदेश में दसवां स्थान हासिल की थी। लेकिन, इस बार परीक्षा के दौरान बीमार होने से प्रदेश के टाप टेन में स्थान बनाने से चूक गई हैं, जिसका उन्हें काफी मलाल भी है।
विज्ञापन
लालबहादुर पेशे से किसान हैं। जबकि उनकी पत्नी चिंता का पार्लर चलाती हैं। उनकी बड़ी बेटी श्रेया प्रजापति शुरू से ही पढ़ने में काफी रूचि दिखाती हैं। श्रेया के मुताबिक वह स्कूल और कोचिंग में पढ़ने के बाद खुद से छह घंटे तक पढाई करती थी। माता-पिता भी पढ़ाई के लिए पूरा सपोर्ट करते थे। श्रेया का शुरू से ही गणित में काफी रूचि है।
विज्ञापन
वह हाई स्कूल की परीक्षा में प्रदेश में दसवां स्थान पा चुकी है। वह कहती हैं कि भौतिक विज्ञान के परीक्षा के दौरान बीमार हो गई थी। जिससे इनके नंबर वो नहीं आ सके जो आना चाहिए था। इन्हें पूरा विश्वास था कि प्रदेश में इस बार भी स्थान बनाती लेकिन थोड़ी कमी रह गई जिसका इन्हें मलाल है।
विज्ञापन
आईएएस बनने का सपना पाले श्रेया का कहना है कि सफलता के लिए अनुशासन और रीविजन बहुत जरूरी है। साथ ही इस समय सोशल मीडिया से उसने दूरी बनाए रखना चाहिए। वह अपने छोटे भाई आदित्य को भी पढ़ाती है, जो इस समय कक्षा छह का विद्यार्थी है।