फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farewell to Maa Durga took place amid the beating of drums.

Ghazipur News: ढोल नगाढ़े के बीच हुई मां दुर्गा की विदाई

Thu, 26 Oct 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farewell to Maa Durga took place amid the beating of drums.
नौ दिन तक विधि-विधान से हुए पूजन के बाद अब देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शुरु हो गया। प्रतिमाओं को लेकर ढोल नगाढ़े की धुन तथा देवी गीतों पर नाचते-झूमते श्रद्धालु श्रद्धा भाव से विसर्जन स्थल पर पहुंचे। इसके बाद परंपरा के साथ देवी मां सहित अन्य प्रतिमाओं को शहर में रजागंज के पास बनाए गए कृत्रिम तालाब तथा ग्रामीण इलाकों में निर्धारित विसर्जन स्थलों पर विसर्जित किया गया। मंगलवार की रात से शुरु हुआ यह सिलसिला बुधवार की देर रात तक बना रहा। देर रात तक करीब सौ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था।
विज्ञापन


शहर तथा उससे सटे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिमाओं को पंडालों से विधि-विधान के साथ ट्रैक्टरों पर रखा गया। इसके बाद समिति के लोग विसर्जन के लिए रवाना हुए। गाजा-बाजा तथा ढोल-नगाढ़े की धुन और देवी गीतों पर भक्त प्रतिमाओं के पीछे नाचते-गाते चल रहे थे। इस दौरान पूरे रास्ते भक्ति गीत गूंजते रहे। मंगलवार की रात से शहर एवं आसपास के क्षेत्र में रखी प्रतिमाओं को विसर्जित करने का कार्य शुरू हुआ जो बुधवार रात तक चलता रहा। शहर से सटे रजागंज के पास बनाए गए कृत्रिम तालाब में शहर एवं उससे सटे क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बताया गया है कि देर रात तक पूरे जिले में करीब सौ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद : नगर की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार की देर रात तक बना रहा। प्रतिमाओं को ट्रैक्टर पर लाद कर गौसपुर गंगा घाट स्थित कृत्रिम तालाब पर ले जाया गया। इसके बाद जयकारा के बीच प्रतिमाएं विसर्जित की गई। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्धारित स्थल पर विसर्जन किया गया। सेवराई : राज क्लब दुर्गा पूजा समिति एवं आरएस क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा को गांव के बाहर स्थित तालाब में विसर्जित किया गया। इसी तरह जिले के कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed