फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farakka Express was delayed by 7 hours and Vibhuti Express by 3 hours.

Ghazipur News: फरक्का एक्सप्रेस 7 घंटे तो विभूति एक्सप्रेस तीन घंटे देर से पहुंची

Fri, 19 Dec 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farakka Express was delayed by 7 hours and Vibhuti Express by 3 hours.
घने कोहरे के बीच दिलदारनगर जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही सामान्य कोच में चढने को लेकर जद्दोजहद 
गाजीपुर। कोहरे का सबसे ज्यादा प्रभाव यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है। ट्रेनों की गति धीमी होने से बृहस्पतिवार को गाजीपुर-वाराणसी-मऊ और पीडीडीयूनगर-दानापुर रेलमार्ग पर लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों विलंब से रहीं। स्टेशनों पर बैठे यात्री दिन भर कंपकंपाते हुए अपनी ट्रेनों की लाइव स्टेटस चेक करते रहे। अप और डाउन की अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से दिलदारनगर स्टेशन पहुंचीं। स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर दिन भर भीड़ लगी रही। रद्द ट्रेनों में अप गरीब रथ एक्सप्रेस, डाउन गरीब रथ एवं उपासना एक्सप्रेस शामिल रही। विलंब से पहुंची अप ट्रेनों में सीमांचल एक्सप्रेस ढाई घंटा, पटना–कुर्ला एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, बक्सर–डीडीयू पैसेंजर एक घंटा, हावड़ा–अमृतसर मेल 3 घंटे, विभूति एक्सप्रेस 3 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 7 घंटे, पटना–वाराणसी पैसेंजर डेढ़ घंटा, पटना–डीडीयू पैसेंजर 2 घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, भागलपुर–सूरत एक्सप्रेस 2 घंटे, सिकंदराबाद एक्सप्रेस 1 घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल 2 घंटे, दादर–गुवाहाटी डेढ़ घंटा, कुंभ एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रही। इसके अलावा विलंब से पहुंची डाउन ट्रेनों में श्रमजीवी एक्सप्रेस 2 घंटे, डीडीयू–पटना पैसेंजर 1 घंटा, डीडीयू–पटना पैसेंजर डेढ़ घंटा, मगध एक्सप्रेस ढाई घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल 4 घंटे तथा फरक्का एक्सप्रेस 7 घंटे विलंबित रही। वाराणसी-औड़िहार मार्ग पर ट्रेन संख्या 15018 काशी एक्सप्रेस 4 घंटा 22 मिनट, ट्रेन संख्या 11062 पवन एक्सप्रेस 40 मिनट, ट्रेन संख्या 15008 कृषक एक्सप्रेस 1 घंटा 31 मिनट, 15131 वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 5 घंटा, 15004 चौरी चौरा एक्सप्रेस 3 घंटा, 65117 गाजीपुर सिटी प्रयागराज संगम 2 घंटा की देरी से रही। कुछ ट्रेनें स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कैंसिल रहीं जिसके कारण यात्री काफी परेशान दिखाई दिए। ट्रेन संख्या 01028 दादर को पकड़ने के लिए मऊ से आए दयाराम यादव ने बताया कि यह ट्रेन गोरखपुर से चलती है लेकिन इसे औड़िहार जंक्शन से रद कर दिया गया है। पूरे परिवार के साथ सुबह से ही स्थानीय रेलवे स्टेशन पर टिकट हाॅल में बैठे रहे और ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे। स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि गोरखपुर रूट से आने वाली ट्रेन कैंसिल हैं। बीच में कुछ कार्य चल रहा है कल के बाद सभी ट्रेन अपने नियमित रूट से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed