फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Family members were attacked with sticks and strangled, and bricks and stones were thrown at the police

Ghazipur News: परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडे से हमला गला भी दबाया, पुलिस पर चलाए ईंट-पत्थर

Fri, 06 Mar 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Family members were attacked with sticks and strangled, and bricks and stones were thrown at the police
रामपुर माझां पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी महिलाएं। स्रोत- पुलिस विभाग
गाजीपुर। रामपुर मांझा के तरांव गांव में बंगलौर के एक निजी कंपनी में पांच दिन काम करने के रुपये मांगने पहुंचे एक समुदाय के हमलावरों ने मंगलवार की शाम लाठी-डंडों से एक परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित व उसके भाई को पंच व फाइटर से मारने के बाद गला दबाने लगे। गांव के लोगों ने जब विरोध किया तो उन्हें भी लाठी लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। जानकारी होने पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ईंट और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को 15 हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने महिला सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रामपुर मांझा थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि तरांव गांव निवासी राजकुमार बिंद ने तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई प्रदीप बंगलौर के एक कंपनी में काम करता है। गांव निवासी एक समुदाय के किशोर ने कहा कि बंगलौर की कंपनी में काम लगवा दो। इस पर छोटे भाई काम दिलाने के लिए तीन माह पूर्व बंगलौर बुलाया। जहां किशोर ने पांच दिन कार्य किया।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों जब उसके उम्र की जांच की गई तो वह नाबालिग मिला। इस कारण कंपनी के अधिकारियों ने किशोर को बिना पैसे दिए कंपनी से निकाल दिया। वह बंगलौर से घर चला आया। मंगलवार की देर शाम किशोर घर पर आकर बंगलौर की कंपनी में किए गए पांच दिन के कार्य का पैसा मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उससे कहा गया कि कंपनी में बात कर लो तो किशोर नाराज होकर घर गया और कुछ देर बाद अपने साथ वकील, अफराज उर्फ लगड़, साहिल, समसा, शहाना, रुकसाना, मोना, मेराजन, हुस्नामा, सादमा, नरगिस, शबनम, निशा और कुछ अज्ञात के साथ लाठी-डंडे, फाइटर व पंच से लैस होकर घर पर पहुंचा और गाली देने लगा।
देखते ही देखते हमलावरों ने भाई प्रदीप बिंद पर जान लेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर घटना स्थल पर पहुंचा तो आरोपियों ने फाइटर व पंच से सिर पर वारकर दिया, जिससे गंभीर रुप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। जब परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो उन्हें भी मारने पीटने लगे। सूचना पर डॉयल 112 और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हमलावरों ने पुलिस कर्मियों से दुर्व्यवहार और उनपर ईंट- पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
थानाध्यक्ष कृष्णप्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तरांव गांव निवासी वकील, अफराज उर्फ लंगड़, साहिल, पखारु, समसा, शहाना, रुकसाना, मोना, मेराजन, हुस्नामा, सादमा, नरगिस, शबनम, निशा और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर 15 हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की। अब तक हमलवार महिला सहित नौ की गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ के साथ कार्रवाई की जा रही है। - डा. राकेश मिश्रा, एएसपी सिटी


तरांव गांव से एक हमलावर गिरफ्तार
गाजीपुर। रामपुर मांझा थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक दयाराम मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मारपीट के आरोपी मुख्तार मुहम्मद को तरांव गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जा रही है। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed