फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Family members read Fatiha on Mukhtar's grave

Ghazipur News: परिवार के लोगों ने मुख्तार की कब्र पर पढ़ी फातिहा

Fri, 28 Mar 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Family members read Fatiha on Mukhtar's grave
मुख्तार अंसारी की पहली बरसी परिवार के लोगों ने शुक्रवार को मनाई। इससे पहले परिवार के लोगों ने मुख्तार के सुपुर्द ए खाक होने की तिथि 30 मार्च को बरसी मनाने का निर्णय लिया था। मगर, शुक्रवार को सुबह कुरानख्वानी हुई और शाम को मुख्तार की कब्र पर फातिहा पढ़ी गई।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 28 मार्च को जेल में मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी। परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक बरसी सुपुर्द-ए-खाक के दिन 30 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया था। संभावना जताई जा रही थी कि मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे व मऊ विधायक अब्बास अंसारी भी आएंगे। लेकिन, परिवार के जिम्मेदारों ने बताया कि इस निर्णय को बदल दिया गया। अब निधन वाले ही दिन बरसी मनाने का निर्णय लिया गया। इसी वजह से तमाम लोगों ने सपा सांसद अफजाल अंसारी के आवास पर पहुंचकर संवेदना प्रकट की। शाम को अंसारी परिवार की तरफ से सांसद आवास के सामने मरहूम मलिक मियां के अहाता में सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें सांसद अफजाल अंसारी, विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी, जिला पंचायत सदस्य फेकू सिंह यादव, बलिराम पटेल, नपा चेयरमैन रईश अंसारी, पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद, शंभू सिंह यादव आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

इफ्तार के बाद मुख्तार अंसारी के पुत्र उमर अंसारी सहित परिवार के सदस्यों ने अंसारी परिवार के पैतृक कब्रिस्तान काली बाग जाकर मुख्तार की कब्र पर फातिहा पढ़ी। अलविदा की नमाज और मुख्तार अंसारी की पहली बरसी पर प्रशासन सतर्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed