फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fake number plate put in the truck, then liquor worth Rs 5.50 lakh taken away for smuggling

Ghazipur News: ट्रक में लगाया फर्जी नंबर प्लेट, फिर तस्करी के लिए लेकर निकला 5.50 लाख की शराब

Mon, 24 Feb 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fake number plate put in the truck, then liquor worth Rs 5.50 lakh taken away for smuggling
भांवरकोल पुलिस ने 95 पेटियों में 4560 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद की है, जो 820.8 लीटर है। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी 14 चक्का ट्रक में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब की बिहार सप्लाई करने जा रहे थे। उधर से बालू लादकर आते।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विवेक तिवारी के मुताबिक रविवार को वह चौकी प्रभारी मच्छटी ओमवीर सिंह और हमराहियों के साथ बढ़नपुरा पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बढ़नपुरा पुलिया पर एक 14 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो तिरपाल के नीचे भारी मात्रा में शराब की पेटियां मिलीं। थानाध्यक्ष के मुताबिक चालक बहरियाबाद थानाक्षेत्र के खलीलपुर, हुरमुजपुर हाॅल्ट निवासी 26 वर्षीय सूरज यादव को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि ट्रक पर फर्जी नंबरप्लेट लगा है। आरोपी से पूछताछ में जानकारी हुई कि वह शराब बिहार ले जा रहा था। वहां से वह वापसी में बालू लादकर आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed